Loading...
अभी-अभी:

अनिश्चिकालीन भूख हड़ताल पर बैठे अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी

image

Aug 2, 2017

धार : जिले के कूक्षी विधानसभा के ग्राम चिखल्दा में अनिश्चिकालीन भूख हड़ताल पर बैठी नर्मदा बचाओ आंदोलन नेत्री मेधा पाटकर और अन्य अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ गई। जिसे देखने शासन की तरफ से आये डॉक्टर को भी अनशनकारियों ने बिना इलाज कराए वापस लौटा दिया।

मेधा पाटकर की तबियत  बिगड़े से अनशन स्थल पर डूब प्रभावितों ने रो कर अपना दु:ख व्यक्त किया। नन्हे बच्चों ने भी भगवान और अल्ला से मेघा दीदी के साथ बैठे 11 अन्य अनशनकारियों की तबीयत ठीक होने की दुआ मांगी। तबीयत खराब होने के बाद भी मेधा पाटकर भूख हड़ताल पर बैठी रही।