Loading...
अभी-अभी:

एनुअल फायर डे : मुंबई हादसे में शिकार हुए दमकलकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

image

Apr 14, 2017

जबलपुर। नगर निगम के दमकल अमले ने शुक्रवार को एनुअल फायर डे मनाया। तीन पत्ती चौक पर दमकल कार्यालय के सामने कर्मचारियों ने अपनी कार्य कुशलता का प्रदर्शन किया। जिसमें जबलपुर के सुरक्षा संस्थान के दमकल कर्मी और होम गार्ड के जवानों ने ये दिखाया कि आग लगने की स्थिति में उन्हें किन हालातों में अपना काम करना पड़ता है। इस दौरान दमकल कर्मचारियों ने आग में फंसे एक युवक को बचाने का प्रदर्शन भी किया। कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष सुमित्रा वाल्मीकि, एमआईसी सदस्यों ने मुंबई में हादसे का शिकार हुए दमकलकर्मियों को श्रद्धांजलि भी दी। साथ ही जबलपुर के दमकल कर्मियों और होम गार्ड के जवानों को सम्मानित किया।