Loading...
अभी-अभी:

एमवाय अस्पताल में गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला

image

Jun 24, 2017

इंदौर : प्रदेश का सबसे बड़ा अस्पताल एमवाय अस्पताल में फिर एक बड़ा हादसा होने से बच गया। एमवाय अस्पताल में पेड़ पौधों की अच्छी व्यवस्था है लेकिन पेड़ों का रखरखाव नहीं है। जिसके चलते एक बड़ा हादसा होते टल गया। इंदौर के एमवाय अस्पताल में अचानक एक बड़ा पेड़ गिर गया, पेड़ इमरजेंसी की दीवार होने की वजह से पेड़ नीचे जमीन पर नहीं गिरा है जिससें एक बड़ा हादसा होने से टल गया। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना निगम के अधिकारी को दी है। तब जाकर निगम के कर्मचारियों ने पेड़ को हटाया। एमवाय अस्पताल में जो पेड़ गिरा ​है उसके नीचे ज्यादातर मरीजों के परिजन भोजन करते है। लेकिन शनिवार का दिन होने के कारण ज्यादा मरीज नहीं थे। इसलिए बड़ा हादसा टल गया, लेकिन पेड़ गिरने से जनहानि होने की आशंका जतायी जा रही है।