Loading...
अभी-अभी:

कम्प्यूटर बाबा के हाथों होगा दुष्कर्मी बाबा राम रहीम का पुतला दहन

image

Sep 28, 2017

इंदौर : अधर्म पर धर्म के प्रतीक दशहरे पर बलात्कारी व दुष्कर्मी बाबा राम रहीम गुरमीत सिंह का पुतला दहन किया जाएगा। जो धर्म गुरू कम्प्यूटर बाबा के हाथो किया जाएगा। अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक दशहरे पर्व की तैयारी इंदौर में लगातार चल रही हैं।

मान्यता हैं कि दशहरे के दिन भगवान राम ने अधर्मी रावण का संहार किया था। इसी को लेकर दशहरा मनाया जाता है। इंदौर में दशहरे पर्व पर जगह-जगह रावण का पुतला दहन किया जाता हैं। संस्था आकाश द्वारा इंदौर में हर वर्ष रावण रूपी पुतले में बुराई को बनाया जाता हैं।

इस वर्ष संस्था आकाश द्वारा बलात्कारी बाबा राम रहीम का पुतला दहन किया जाएगा। इसको लेकर संस्था ने रामरहीम रूपी रावण का पुतला पूरी तरह तैयार कर लिया गया हैं। संस्था आकाश द्वारा पिछले वर्ष आतंकवाद और नवाज शरीफ का पुतला दहन किया था।  संस्था आकाश द्वारा 21 वर्षो से रावण रूपी पुतले में सामाजिक बुराई को लेकर पुतला दहन किया जाता हैं।