Loading...
अभी-अभी:

कल से होगा सत्ताग्रह, किसानों से संपर्क में जुटी कांग्रेस

image

Jun 13, 2017

भोपाल। पीसीसी चीफ अरुण यादव का कहन है कि ब्लाक स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक कांग्रेस पार्टी किसानों की लड़ाई में उनके साथ है। कांग्रेस किसानों के संपर्क में है और पूरे प्रदेश में किसानों के हित के लिए आंदोलन करेगी। राजधानी भोपाल के टी.टी. नगर स्थित दशहरा मैदान में कांग्रेस बुधवार 14 जून से 72 घंटे तक चलने वाला सत्याग्रह शुरू करेगी। ये सत्याग्रह 17 जून को खरगोन जिले के खलघाट में एक ''विशाल किसान महापंचायत'' के रूप में समाप्त होगा। इस सत्याग्रह में पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत तमाम नेता और पदाधिकारी भाग लेंगे। अरुण यादव ने कहा कि वो आज मंदसौर पहुंचकर पुलिस गोलीबारी में मारे गए किसानों के परिजनों से मिलना चाहते थे लेकिन प्रशासन ने इसकी इजाजत नहीं दी। सरकर ने मारे गए किसानों को 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा तो कर दी लेकिन मृतक किसानों के परिवार वालों को ये रुपए अभी तक नहीं दिया गया। मंदसौर कलेक्टर ने ये राशि देने से साफ इंकार कर दिया है। 

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला दिया है। प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर प्रेसवार्ता कर केंद्र सरकार के तीन साल के कार्यकाल को विफलताओं का कार्यकाल बताया। उन्होने न कहा कि देश में किसानों की हालात दिन पर दिन खराब होती जा रही है और मोदी सरकार जश्न मना रही है। सरकार उघोगपतियों के डेढ लाख करोड़ माफ कर सकती है लेकिन किसानों का लोन माफ करने से कतरा रही है। वहीं प्रियंका ने नोटबंदी के फैसले को सरकार का अब तक का सबसे गलत फैसला बताया है।