Loading...
अभी-अभी:

खेत बचाओ, किसान बचाओ आंदोलन 

image

Jul 19, 2017

जबलपुर : मध्यप्रदेश में युवा कांग्रेस किसानो की समस्या को लेकर एक आंदोलन करेंगा। जिसका नाम होगा खेत बचाओ, किसान बचाओ आंदोलन। जबलपुर प्रवास में आये युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कृणाल चौधरी ने आंदोलन की रुपरेखा बनाते हुये कहां हैं कि यह आंदोलन जबलपुर में 25 जुलाई को होगा। इस आंदोलन में युवा कांग्रेस किसानों को जोड़कर सरकार की पोल खोलेंगा। युवा कांग्रेस के राष्टीय अध्यक्ष राजा बरार, विधायक जीतू पटवारी सहित हजारो युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस आंदोलन को एक रैली के रुप में शुरुआत कर कलेक्ट्रेट का घेराव किया जायेगा। आंदोलन के माध्यम से युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर निशाना साधते हुये कहा आकड़ो की बाजागरी से मध्यप्रदेश सरकार कृषि कर्मण आवर्ड ले रही हैं। जबकि मध्यप्रदेश में लगातार किसानो की मौत हो रही हैं।