Loading...
अभी-अभी:

चड्डी बनियान में महापौर निवास पर धरना

image

Sep 14, 2017

भोपाल : आरटीआई में मॉड्यूलर टॉयलेट की जानकारी नहीं देने पर आरटीआई एक्टिविस्ट मनोज त्रिपाठी चड्डी बनियान में ही महापौर के निवास में धरने पर बैठ गए। जिसके बाद पुलिस ने आरटीआई एक्टिविस्ट मनोज त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया।

मनोज त्रिपाठी का आरोप हैं कि मॉड्यूलर टॉयलेट कि खरीदी और उसे लगवाने में करोड़ों का घोटाला किया गया हैं। त्रिपाठी ने कहा कि 2 महीने पूर्व उन्होंने मॉड्यूलर टॉयलेट की लागत और टॉयलेट लगे ऑफिस की जानकारी मांगी थी, लेकिन 2 महीने बीत जाने के बाद भी नहीं दिया गया।

इन 2 महीनों के दौरान महापौर आलोक शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों से इसकी शिकायत भी की, जिसके बाद उन्हें मॉड्यूलर पायलटों की जानकारी नहीं दी गई। बीती रात उन्हें 5 पेज की जानकारी दी गई, जो अधूरी थी। उन्होंने प्रदेश सरकार से नगर निगम में हो रहे  मॉड्यूलर टॉयलेट में करोड़ों रुपए के घोटाले की CBI और लोकायुक्त से जांच की मांग की हैं।