Loading...
अभी-अभी:

छत्रसाल बुंदेलखंड विवि में उल्टा लहराता रहा तिरंगा

image

Apr 20, 2017

छतरपुर। शिक्षा के मंदिर में ही देश के तिरंगे का अपमान का मामला सामने आया है। छतरपुर के महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में करीब दो घंटे तक उल्टा तिरंगा लहराता रहा लेकिन किसी की नजर लहराते उल्टे झंडे पर नहीं पड़ी। जब तस्वीरें कैमरे में कैद हुई तो विश्वविद्यालय के कर्मचारियों में अफरा तफरी का माहौल बन गया और तिरंगे को आनन फानन मे सीधा किया गया। लेकिन अभी तक जिन कर्मचारियों के पास ये जिम्मा था उन पर कोई कार्यवाही नही हुई। यूनिवर्सिटी में पदस्त कुलसचिव डॉ.एलएस सोलंकी का कहना है कि हमने कर्मचारियों से तिरंगे को ठीक कराया है और हिदायत दी है की आगे से ऐसी कोई पुर्नावृत्ति न हो, नहीं तो सेवा सम्पति की कार्यवाही की जाएगी।