Loading...
अभी-अभी:

डॉक्टर को ब्लैकमेल करने पर युवती गिरफ्तार

image

Sep 13, 2017

जबलपुर : शहर के एक प्रसिद्ध चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ सचिन लूथरा को ब्लैकमेल कर 20 लाख रुपए मांगने के आरोप में ओमती पुलिस ने एक युवती सहित दो अन्य को गिरफ्तार किया हैं। डॉ सचिन लूथरा ने पुलिस में शिकायत की थी कि नेपियर टाऊन में रहने वाली एक युवती एक दम्पत्ति के साथ मिलकर उसे लंबे समय से ब्लैकमेल कर रही हैं।

इधर डॉ सचिन लूथरा की शिकायत पर पुलिस ने जिस युवती और उसके साथी को गिरफ्तार किया हैं उन्होंने डॉक्टर पर शादी के नाम पर दैहिक शोषण और जबरन अबॉर्शन करने का आरोप लगाया हैं। जानकारी के मुताबिक शहर के प्रसिद्ध डॉ सचिन लथूरा का नेपियर टाऊन में क्लीनिक हैं और करीब एक साल पहले युवती डॉक्टर से इलाज करवाने पहुंची थी।

उसी दौरान दोनों में बातचीत शुरु हुई। इस दौरान डॉ सचिन लूथरा कई बार युवती को अपने साथ एकांत में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए और जब बाद में युवती ने शादी की बात की, तो उसे ब्लैकमेल के आरोप में गिरफ्तार करवा दिया गया।

फिलहाल ओमती पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया निशान उठने लगे हैं क्योंकि पुलिस ने भी बिना जांच के डॉ सचिन की शिकायत पर उन्हे गिरफ्तार कर लिया हैं।