Loading...
अभी-अभी:

तेंदुए का शावक पहुंचा जैन मंदिर, आखिर क्यों?

image

Sep 25, 2017

भोपाल : राजधानी रोड़ स्थित जैन मंदिर में रविवार को अचानक तेंदुए का शावक भटकता हुआ आ गया। मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे लोगों को मंदिर के पास शावक टहलता हुआ मिला। बताया जा रहा हैं कि शावक अपनी मां से बिछड़ गया हैं।

इस शावक की उम्र करीब 25 दिन की हैं। भोजपुर चौकी में तैनात पुलिसकर्मी और फोरेस्ट की टीम ने शावक को सही सलामत अपने कब्जे में लेकर उसकी मां की तलाश की। तेंदुए के नहीं मिलने पर शावक को वन विहार नेशनल पार्क भेज दिया गया हैं।

वन विहार में शावक का मेडिकल चैकअप किया जा रहा हैं। वन विहार संचालक के मुताबिक कोशिश रहेगी की शावक को उसकी मां से मिला दिया जाए। अगर ये नहीं हो पाता हैं तो आगे शावक को सुरक्षित रखने की व्यवस्था की जाएगी।