Loading...
अभी-अभी:

दबक का जलाशय ढहा, शासन को लगा करोड़ों रुपए का चूना

image

Jul 25, 2017

छिन्दवाड़ा : उमरेठ तहसील अंतर्गत ग्राम दबक में वर्ष 2012-13 में निर्मित जलाशय ढह गया। जिसका निर्माण कन्हार गांव परियोजना से 45 एकड़ रकबे में लगभग 1 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से किया गया था। निर्माण कार्य में घोर लापरवाही और गुणवत्ताहीन निर्माण होने से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। जिसके चलते इसके निकासी द्वार के पास से दीवार ढह गई। ढही हुई दीवार में सिर्फ मिट्टी ही निकली सीमेंट का नामोनिशान तक नहीं था।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना विधायक सोहन वाल्मिक को दी। विधानसभा सत्र् के कारण विधायक भोपाल में होने के चलते मौके पर नहीं पहुंच सके, परन्तु उन्होंने जांच कराकर कार्यवाई का आश्वाशन दिया हैं।

बताया जा रहा हैं कि शासन ने जल संवर्धन और सिंचाई के उद्देश्य से उक्त जलाशय का निर्माण कराया था, परंतु जलाशय का गेट जिससे नहर में पानी छोड़ा जाता हैं वह तकनीकी खराबी के चलते पूरा नहीं लग पाता हैं। जिससे पानी गेट से लगातार बहता रहता हैं जिसके चलते जलाशय में पानी एकत्र नहीं हो पाता हैं। शासन की मंशा की पूर्ति करोड़ों रुपए खर्च होने के बाद भी पूरी नहीं हो पाई हैं।