Loading...
अभी-अभी:

दिव्यांगों का धरना प्रदर्शन जारी

image

Dec 29, 2017

12 दिनो से अपनी 23 सूत्री मांगो को लेकर धरने पर बैठे दिव्यांगो की सरकार ने अभी तक कोई सुध नही ली है और न ही कोई आश्वासन दिया है। जिससे दिव्यांगो ने अब भूख हड़ताल जारी कर दी है। दिव्यांगो का कहना है की सरकार यदि हमारी मांगे नही मानेगी तो हम आगे भी लगातार धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल जारी रखेंगे। दिव्यांगो का 12 दिनो से लगातार धरना प्रदर्शन नीलम पार्क में जारी है और इसी बीच दिव्यांगों ने जल सत्याग्रह भी किया था जिसमे मंत्री विश्वास सारंग और एडीएम जी पी माली पहुंचे थे मगर दिव्यांगो को लिखित आश्वासन नही दिये जाने पर उन्होने अपना धरना प्रदर्शन खत्म नही किया और अब वह धरना प्रदर्शन के साथ साथ भूख हड़ताल पर बैठ गये है।