Loading...
अभी-अभी:

दो युवकों पर चाकू से हमला, हालत गंभीर 

image

Sep 11, 2017

इंदौर : शहर में चाकूबाजी की वारदाते लगातार जारी हैं। रविवार रात भी दो जगह हुई चाकूबाजी की घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में लाया गया। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी हैं। 

शहर में चाकूबाजी की वारदातें रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं और चाकूबाजी की वारदातें लगातार सामने आ रही हैं। रविवार रात भी बदमाशों ने शहर में जमकर चाकू चलाए। पहली घटना खजराना थाना क्षेत्र की हैं। यहां आसिफ नाम के युवक पर राजा और उसके साथियों ने हमला कर घायल कर दिया। बताया जा रहा हैं कि दोनों पक्षों में प्रेम प्रसंग को लेकर पुराना विवाद चल रहा हैं।

वहीं दूसरी घटना राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के भीम नगर की हैं। यहां अंकुश तायड़े को बदमाशों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। अंकुश को गंभीर हालत में उपचार के लिए एमवाय अस्पताल लाया गया। घायल के अनुसार उसे आकाश शुभम और उसके साथियों ने मारा हैं।

हमले में घायल आसिफ और अंकुश की हालत गंभीर बनी हुई हैं। दोनों ही मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्जकर उनकी तलाश शुरूकर दी हैं।