Aug 22, 2017
इंदौर : एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नवविवाहिता महिला ने ससुराल में खुद पर घासलेट डालकर आत्मदाह कर ली। गंभीर हालत में परिजनों ने महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैं।
गुजरात के पिपलोद की रहने वाली मृतका ईशा सहा की शादी इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र की विद्या पैलेस में रहने वाले आकाश से हुई थी। दोनों की शादी को 3 साल हो चुके थे। वहीं ईशा का पति सॉफ्टवेयर इंजिनियर हैं। मृतिका के कोई बच्चे भी नहीं थे। ईशा ने अपने आप को मौत के हवाले क्यों किया इस बात की कोई वजह सामने नहीं आई हैं।
वहीं एरोड्रम पुलिस ने भी नवविवाहिता की मौत का मामला होने से पुलिस दोनों पक्षो के बयान ले रही हैं। पुलिस को महिला के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला हैं। जिसमें ईशा ने लिखा हैं कि वो अपनी मर्जी से ये कदम उठा रही हैं, किसी का इसमें कोई दोष नहीं हैं। फिलहाल पुलिस ने पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाई करने की बात कर रही हैं।