Loading...
अभी-अभी:

भाजपा नेता की गुंडागर्दी, युवक पर किया जानलेवा हमला

image

Aug 22, 2017

कोरिया : जिले के केल्हारी थाना क्षेत्र में भाजपा नेताओं ने गुंडागर्दी दिखाते हुए एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट के बाद युवक को मरा समझ कर आरोपी उसे फेक कर चले गए। वहीं इस घटना की जानकारी मिलने ही ग्रामीणों ने पुलिस थाना पहुंचकर अपना आक्रोश जताया, तब कही जाकर पुलिस हरकत में आई।

केल्हारी थाना क्षेत्र के बिछिया तोला में रहने वाले हरिश्चन्द्र का विवाद जनपद उपाध्यक्ष के पति व भाजपा नेता आनंद गुप्ता से हुआ था। जिसकी शिकायत पीड़ित नें थानें में कराई थी। परंतु कार्यवाई नहीं होने के कारण भाजपा नेता के हौसले इतनें बुलंद थे कि उसने अपने समर्थकों के साथ उस पर जानलेवा हमला कर दिया। जब वह अपने घर से केल्हारी आ रहा था, तब भाजपा के आनंद गुप्ता ने अन्य साथियों के साथ मिलकर उस पर जानलेवा हमला कर जमकर मारपीट की। इसके बाद उसे मृत समझकर फेक दिया गया।

मारपीट से उसका हाथ-पैर टूट गया एवं सर पर गंभीर चोट आई हैं। ग्राम बिछिया एवं केल्हारी के सैकड़ों लोग जमा होकर पीड़ित को हॉस्पिटल में दाखिल कराया एवं थाना प्रभारी हॉस्पिटल पहुंचकर प्रारंभिक जांच में जुट गए हैं। यदि पूर्व में ही पुलिस कार्यवाई हुई होती तो आज यह घटना नहीं घटती। इस मामले में कांग्रेस के नेताओं ने कहा हैं कि यदि जल्द कार्यवाई नहीं होती तो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी संगठन केल्हारी थाने का घेराव करेगी एवं आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की मांग करेगी। बहरहाल भाजपा के लोगों की ऐसी गुंडागर्दी देखकर केल्हारी एवं आसपास के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।