Loading...
अभी-अभी:

3 रुपए किलो में किसानों को मिलेगी जैविक खाद

image

Oct 5, 2017

इंदौर : नगर निगम द्वारा कई क्षेत्रों में कचरे से खाद बनाने के प्लांट लगाए हैं। इन प्लांटों से तकरीबन रोजाना 50 टन जैविक खाद तैयार हो रहा हैं। जिसकी खपत को लेकर निगम चिंता में हैं। योजना यह हैं कि शहर में तैयार हो रहे जैविक खाद किसानों को बेचा जाए, ताकि यह खाद उन्हें अच्छी फसल दे सके।

इसी के चलते एनजीओ की मदद से इंदौर नगर निगम खाद बेचने के लिए प्लान बना रहा हैं। शहर के आसपास के किसानों को तीन रुपए किलो जैविक खाद बेची जाएगी। इंदौर नगर निगम द्वारा शहर से निकले वाले कचरे को जहां डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाहनों के माध्यम से एकत्रित किया जाता हैं। 

वहीं इंदौर नगर निगम द्वारा वार्ड स्तर पर कचरे से निपटान के लिए प्लांट लगाने की कवायद की जा रही हैं। इसी के चलते शहर के उद्यानों में कचरे के निपटने के लिए प्लांट लगाए जा रहे हैं। वहीं निगम द्वारा ट्रिंचिग ग्राउंड पर भी बड़ी मात्रा में कचरे से खाद बनाने का कार्य किया जा रहा हैं।

इंदौर की सब्जी मंडी के अलावा अन्य जगह कचरे से खाद बनाने के प्लांट चल रहे हैं। चल रहे इन प्लांटों से लगभग 50 टन जैविक खाद तैयार किया जा रहा हैं। इस खाद को किसानों तक पहुंचाने के लिए नगर निगम द्वारा एनजीओ और किसानों  की मदद ली जा रही हैं।

इसी को लेकर इंदौर निगम कमिश्नर मनीष सिंह ने बुधवार को शहर के एनजीओ के साथ बैठक भी ली और निगम द्वारा बनाए जा रहे इस जैविक खाद को शहर के आसपास के किसानों तक पहुंचने के लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं, ताकि निगम के बनाए खाद का उपयोग किसान कर सके।