Loading...
अभी-अभी:

नेशनल हॉकी खिलाडी को नगर निगम द्वारा मिला घर

image

Jan 13, 2018

भोपाल। नेशनल हॉकी खिलाडी खुशबू को नगर निगम द्वारा हाउसिंग फॉर ऑल मे रहने के लिये मकान आखिर कार मिल ही गया। औऱ इसकी चावी रविवार को महापौर आलोक शर्मा खुद खुशबू के घर जा कर देंगे। जिसको लेकर खुशबू खान ने स्वराज एक्सप्रेस को धन्यबाद किया है, क्यों की खुशबू को इसकी जानकारी नही थी की उसे रहने के लिये मकान मिला है। जिस पर स्वराज की टीम ने खुशबू के घर जा कर इसकी खुद जानकारी दी। जिस पर खुशबू ने खुशी जाहिर की है साथ ही खुशबू ने हॉकी ग्राउंड के पास मकान मिले जाये इसकी इक्षा जाहिर की है। दरअसल मे खुशबू खान नेशनल हॉकी खिलाड़ी है। मगर खुशबू के पास रहने को कोई घर नही है वह जहांगीराबाद इलाके मे झूग्गी मे रहती है। औऱ जिस पर उसने कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिह से आर्थिक मदद की मांग की थी। खुशबू की इस मांग को स्वराज एक्सप्रेस ने प्रमुखता से दिखाया था। और जिसके बाद आखिर कार खुशबू को मकान मिल ही गया। महापौर आलोक शर्मा ने जानकारी दी की हमारे भोपाल की नेशनल हॉकी खिलाड़ी खुशबू खान को मकान दिया जा रहा है औऱ उसकी चावी वह खुद रविबार को देने घर जायेंगे। जिसके बाद स्वराज ने तत्काल खुशबू खान को इसकी जानकारी दी, तो खुशबू ने स्वराज को बधाई देते हुये कहा में स्वराज का धन्यबाद करती हूं जो मेरी समस्या को प्रमुखता से उठाया तो वहीं खुशबू के पिता ने भी स्वराज को धन्यबाद दिया है।