Loading...
अभी-अभी:

नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने किया भारत यात्रा का शुभारंभ

image

Oct 4, 2017

जबलपुर : बच्चों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित भारत के निर्माण के लिए नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन द्वारा भारत यात्रा का शुभारंभ किया गया हैं। जिसका जबलपुर में भव्य स्वागत किया गया।

जबलपुर पहुंची भारत यात्रा की टीम ने संत निरंकारी सत्संग भवन से एक रैली का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली छात्र छात्राएं, सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता और वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए।

रैली गोल बाजार से शुरु होकर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए टाउन हॉल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास जाकर खत्म हुई। इस दौरान स्कूली छात्र छात्राओं ने बाल शोषण और बाल अपराध के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान लोगों में बाल शोषण और बाल अपराध के खिलाफ जन जागरूकता भी फैलाई गई।

शहरवासियों और बच्चों से अपील की गई कि वह किसी भी तरह का बाल अपराध देखते हैं तो उसकी सूचना तत्काल अभिभावकों और पुलिस तक पहुंचाएं। जबलपुर में भारत यात्रा का नेतृत्व कर रहे नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के साथी ओपी श्रीवास्तव ने बताया कि इस भारत यात्रा का मुख्य उद्देश्य बाल तस्करी, बाल यौन शोषण जैसे गंभीर मुद्दों पर समाज में जन जागृति लाना हैं।

नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी का मानना हैं कि भारत तभी पूरी तरह सुरक्षित होगा जब देश का बचपन सुरक्षित होगा। भारत यात्रा जिस भी शहर में पहुंच रही हैं, वहां पर जनता का भारी सहयोग यात्रा को मिल रहा हैं।

बता दें कि कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन द्वारा 11 सितंबर को भारत यात्रा का शुभारंभ कन्याकुमारी से किया गया हैं, जो देश के विभिन्न शहरों में से होते हुए बाल अपराध के खिलाफ जन जागरूकता फैलाएगी।