Loading...
अभी-अभी:

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में यूथ कांग्रेस ने निकाली रैली

image

Sep 26, 2017

भोपाल : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में यूथ कांग्रेस ने राजधानी भोपाल में साइकल रैली निकाली। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी की अगुवाई में साइकल रैली का आगाज PCC दफ्तर से हुआ। यह रैली सीएम हाउस के पास समाप्त हुई।

रैली में बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी ने कहा कि प्रदेश समेत देशभर में कच्चे तेल के दामों में कमी के बाद भी पेट्रोल की कीमतें कम नहीं की गई हैं। इस वजह से आम लोग परेशान हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से पेट्रोल पर वैट टैक्स करने की मांग की है।