Loading...
अभी-अभी:

पैसे के लेन-देन को लेकर दो मंत्रियों में विवाद, भ्रष्टाचार का सूचक : कांग्रेस

image

Sep 24, 2017

भोपाल :  पैसे के लेन देन को लेकर प्रदेश के दो मंत्रियों रामपाल सिंह और राजेन्द्र शुक्ल के भाईयों के बीच हुए विवाद को लेकर कांग्रेस का कहना है कि दो मंत्रियों के भाईयों का विवाद निश्चित तौर पर भ्रष्टाचार का सूचक है और भाजपा की कथनी और करनी अब सड़कों पर आने लगी है।

इसी का नतीजा है की भ्रष्टाचार के चलते अब विवाद सड़कों पर आ गया है।  वही राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आरएसएस की चल रही बैठक को भी कांग्रेस ने आड़े हांथों लेते हुए कहा है कि किसी भी शिक्षण संस्थान में इस तरह की बैठक नहीं होना चाहिए। इससे शिक्षा व्यवस्था पर असर पड़ता है। - चंद्रिका प्रसाद दिवेदी, प्रदेश संगठन महामंत्री

उदयपुरा पुलिस के अनुसार खनिज मंत्री के बड़े भाई विनोद कुमार शुक्ला की वीकेएस कंपनी का उदयपुरा सिलवानी कॉरीडोर प्रा.लि.के पास टोल नाके का काम है। यह टोल नाका एमपीआरडीसी के अधीन है। इसी सिलवानी-उदयपुरा मार्ग पर पीडब्ल्यूडी मंत्री के रिश्तेदार वीरेन्द्र सिंह का डामर प्लांट है। इसका पूरा काम सुरेन्द्र पटेल देखते हैं। बताया जा रहा है कि बड़े व्यवसायिक लेनदेन के बाद यह विवाद बढ़ा है। सोमवार को यही विवाद थाने तक पहुंच गया। लोनिवि मंत्री के रिश्तेदारों का कहना है कि उन्हें कुछ भुगतान लेना है बाकि उन्होंने कुछ नही किया।