Loading...
अभी-अभी:

प्रकल्प संयोजकों की बैठक प्रदेश भाजपा कार्यालय में सम्पन्न

image

Apr 27, 2017

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के विभाग एवं प्रकल्प संयोजकों की बैठक आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रुप से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत मुख्य रुप से उस बैठक में उपस्थित थे। आज की इस बैठक में संगठनात्मक विस्तार और आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की गई। साथ ही प्रदेश में चल रही नर्मदा यात्रा पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर मीडिया से चर्चा में प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान ने आज की इस बैठक के बारे में बताया, वहीं प्रदेश कार्यसमिति में अनुपस्थिती रहे मंत्रियों  और पदाधिकारियों के बारे मे कहा कि इस पूरे मामले को संज्ञान में लिया गया है, और नदारत रहे लोगो की सूची तैयार की गई है। मंत्री ज्ञान सिंह के मंत्री पद से इस्तीफे न दिये जाने के बारे में नंदकुमार चौहान ने कहा कि ज्ञान सिंह ज्ञानी है और वह समय आने पर इस्तीफा देंगे।