Loading...
अभी-अभी:

प्रदूषित हो रही नर्मदा

image

Jul 30, 2017

जबलपुर : मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाई गई नमामि नर्मदा सेवा यात्रा का असर नर्मदा भक्तों पर तो दिख रहा हैं, परन्तु प्रशासनिक अधिकारी अपनी आंखे बंद किये बैठे हैं। जिससे मां नर्मदा में जाकर मिल रहा जबलपुर शहर का गन्दा पानी अपनी कहानी खुद बयां कर रहा हैं।

अमरकंटक से निकली मां नर्मदा की जीवन दायनी निर्मल धारा मध्य प्रदेश की जीवन रेखा हैं। जिसे बचाने के लिए मध्य प्रदेश शासन ने नमामि नर्मदा सेवा यात्रा निकाली थी और प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने एक नर्मदा सेवा मिशन भी बनाया हैं, लेकिन जिनके हाथों में नर्मदा सेवा मिशन का दायित्व हैं वो अपना काम नहीं कर रहे हैं। जिससे जबलपुर शहर और डेयरियों का गन्दा पानी नर्मदा की सहायक नदियों से होकर मां नर्मदा में समा रहा हैं। जिससे नर्मदा नदी प्रदूषित हो रही हैं।

जबलपुर के बेलखाडू क्षेत्र से बहने वाली परियट नदी अपनी कहानी खुद बयां कर रही हैं और परियट नदी के आसपास रहने वाले ग्रामीण भी मानते हैं कि इस नदी का पानी उनके मवेशी भी नहीं पी पाते हैं, तो इंसान की बात ही क्या कहे।