Loading...
अभी-अभी:

प्लास्टिक फैक्ट्री पर 65 लाख की चोरी, आरोपी जीजा-साले गिरफ्तार

image

Oct 10, 2017

सतना : मुम्बई के डोगरी में एक प्लास्टिक कारोबारी के यहां से 65 लाख रुपए चुराकर भागे मैनेजर को मुम्बई पुलिस ने सतना से गिरफ्तार किया हैं। साथ ही महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपियों के बहनोई के घर से 38 लाख रुपए भी बरामद कर लिए हैं।

आरोपी प्लास्टिक कारोबारी के यहां बीते 12 सालों से बतौर मैनेजर के पद पर काम करता था। महाराष्ट्र पुलिस जीजा-साले से पूछलाछ कर शेष रकम का पता लगा रही हैं। सतना से मुम्बई पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया हैं। इनके पास से 38 लाख रुपए पुलिस ने बरामद किए हैं।

दरअसल मुम्बई प्लास्टिक फैक्ट्री के मालिक महेश शाह तो बडे करोबारी हैं। 27 सितम्बर को उनकी गोडाउन से 65 लाख रुपए चोरी हुए थे। इसकी रिर्पोट नामजद कारोबारी ने मुम्बई के डोंगरी थाने में 4 अक्टूबर को दर्ज कराई थी। तहकीकात के बाद पुलिस को भी शक हुआ। कि व्यापारी शाह के यहां मैनेजर के पद पर कार्यरत रामस्वरूप साहू ने ही वादरात को अंजाम दिया हैं।

आरोपी ने आपने साले भूपेन्द्र साहू को एक बडी रकम हिफाजत से रखने को दिया था। इतना ही नहीं आरोपी रामस्वरूप पिछले 12 सालों से कारोबारी शाह के यहां कार्य करता था। स्थानीय पुलिस की मदद से डोंगरी थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं और पूछताछ कर रही हैं।