Loading...
अभी-अभी:

फायरिंग कर बदमाशों ने छात्रों से छीनी बाइक, पुलिस जांच में जुटी

image

Oct 9, 2017

ग्वालियर : ट्यूशन से घर लौट रहे 12वीं के दो छात्रों से तीन बदमाशों ने फायरिंग कर उनसे बाइक छीन ले गए हैं। घटना काल्पीब्रिज पुल से पहले गोला का मंदिर थाने के पास की हैं। बाइक सवार छात्र ने इस पूरी घटना के पीछे एक महिला का नाम लिया हैं। यह महिला उसके पिता से संबंधित हैं। जिस कारण पूरा मामला पुलिस को संदिग्ध नजर आ रहा हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

दरसअल गोला का मंदिर निवासी रविन्द्र कुमार खरे 12वीं का छात्र हैं। सोमवार शाम अपने साथी छात्र हिमांशु धामिल के साथ गोला का मंदिर थाने पहुंचा और लूट की कहानी सुनाई। रविन्द्र ने बताया कि वह दोस्त के साथ ट्यूशन पढ़कर लौट रहा था।

काल्पी ब्रिज पुलिया से पहले एक युवक ने उनको हाथ देकर रोका। वह रुके ही थे कि युवक ने कट्टे से फायर कर दिया। गोली से बचने के लिए रविन्द्र और हिमांशु नीचे झुक गए। इसके बाद पीछे से दो युवक आए और उनकी बाइक छीनी और अपने साथी को बैठाकर ले गए।

गोली चलने से वह घबरा गए थे। जिस कारण वह छुप गए थे और इसी बीच बदमाश भाग गए। छात्रों की शिकायत सुनने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। यहां पुलिस ने पूछताछ की तो गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई।

इसके बाद आकर वापस छात्रों से पूछताछ की तो रविन्द्र खरे ने पूरे घटनाक्रम के पीछे डबरा सिमरिया टेकरी निवासी राजकुमारी नामक महिला पर संदेह जताया। यह महिला छात्र रविन्द्र के पिता के संपर्क में हैं। महिला का नाम आने के बाद पुलिस को संदेह हैं कि छात्र महिला को फंसाना चाह रहा हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं। साथ ही महिला का भी पता लगाया जा रहा हैं।