Loading...
अभी-अभी:

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा 5 अक्टूबर को भोपाल में

image

Oct 4, 2017

भोपाल : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सामाजिक, राजनीतिक विषयों के प्रखर प्रवर्तक डॉ. संबित पात्रा 5 अक्टूबर को सुबह करीब 7बजे वायुयान से भोपाल पहुचेंगे। वे यहां सरोकार समिति द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सुरक्षा और मानवता विषय पर अपना व्याख्यान देंगे।

सरोकार समिति के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राहुल कोठारी ने बताया कि आज का राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य, आतंकवाद और रोहिंग्या घुसपैठ जैसे विभिन्न प्रकार के संघर्षों से घिरा हुआ है। इन संघर्षों के चलते भारत सहित वैश्विक मानवता को गंभीर खतरे पैदा हो गये हैं। इन परिस्थितियों में सामाजिक चेतना जागृति के द्वारा निश्चित ही विश्व को विभीषिका से बचाया जा सकता है। इन्हीं प्रयासों के तहत इस संवाद “राष्ट्रीय सुरक्षा एवं मानवता” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम 5 अक्टूबर को होटल पलाश, भोपाल में दोपहर ठीक 12 बजे प्रारंभ होगा। इस अवसर पर विशेष रूप से मेजर जनरल एस.आर.सिन्हो (रिटा.) एवं अन्य अतिथिगण उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी सरोकार समिति महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के आयोजन कर चुकी है। इन कार्यक्रमों में युवा उपन्यासकार चेतन भगत, प्रसिद्ध अभिनेता मनोज जोशी, अंतर्राष्ट्रीय धावक पी.टी. ऊषा, सांसद अनुराग ठाकुर को आमंत्रित किया जा चुका है। समिति द्वारा हाल ही में सर्वाधिक ज्वलंत विषय ब्लू व्हेल पर भी कार्यशाला का आयोजन किया गया था।