Loading...
अभी-अभी:

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति का समापन

image

Aug 13, 2017

भोपाल : भाजपा कार्यालय में आयोजित दो दिवसीय भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति का समापन आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नन्दकुमार सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम में महिलाओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज भाजपा पार्टी उस दौर में है जहां पर हिन्दुस्तान में उसके मुकाबले कोइ पार्टी नहीं बची है।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कार्यसमिति का दो दिवसीय आयोजन भाजपा कार्यालय अटल कुंज में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में स्वयं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को शामिल होना था लेकिन वह किसी कारणवश नहीं आ सके। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि यहां आयोजित कार्य समिति से हमारी बहनें एक नई ऊर्जा लेकर राजनीती के क्षेत्र में काम करेंगी। वहीं उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बड़ी संख्या में हमारी बहनें भाजपा पार्टी के साथ होंगी और देश-प्रदेश की सरकार देशहित में कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार के कामों को लेकर समाज के बीच हमारी बहने जाएंगी लोगों का विश्वास जीतेंगी. मीडिया द्वारा आगामी चुनाव की तैयारी के बारे में उनसे सवाल पूछने पर उन्होंने कहा अबकी बार दो सौ पार. नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा की जब पार्टी में गंदापन आ जाता है तो पार्टी भटक जाती है और नेतृत्व भटक जाता है।