Loading...
अभी-अभी:

भास्कर समूह के चेयरमेन रमेशचन्द्र के निधन पर मंत्रिगण ने किया शोक व्यक्त

image

Apr 12, 2017

भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने भास्कर समूह के चेयरमेन रमेशचन्द्र अग्रवाल के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। सिंधिया ने कहा कि अग्रवाल ने पिछले चार दशक से भारत के सबसे बड़े समाचार-पत्र समूह को बखूबी सम्हाला और सर्वश्रेष्ठ मुकाम पर पहुँचाया। अग्रवाल मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्ति थे।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माया सिंह ने भी दैनिक भास्कर समूह के चेयरमेन रमेशचन्द्र अग्रवाल के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। माया सिंह ने कहा कि अग्रवाल के निधन से मध्यप्रदेश ने एक संवेदनशील समाज-सेवक तथा कर्मठ व्यक्ति को खोया है। उन्होंने न सिर्फ पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना मुकाम हासिल किया, बल्कि वे देश के प्रमुख उद्योगपतियों में से एक थे। मंत्री द्वय ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की।