Loading...
अभी-अभी:

महिला कोर्ट में मंदसौर पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष ने सीओ को लगाई फटकार

image

May 4, 2017

मंदसौर। महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा बनाये गए राज्य महिला आयोग द्वारा कई प्रकार के मामलों का निपटारा अब तक कर दिया गया है। मन्दसौर पहुंची मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने महिला कोर्ट लगा कर कई मामलों का निपटारा किया। जिसमें न्याय की गुहार लगा कर पहुंची महिला भारती पाटिल को भी निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच का भरोसा दिलाया गया। दरअसल, भारती पाटिल 2007 से मन्दसौर जिला पंचायत में मॉनिटरिंग पद पर कार्यरत थी। जिसके चलते महिला को माह के 10 दिन अलग-अलग क्षेत्रो में कार्यों की मॉनिटरिंग करनी होती थी। किंतु उसके विभाग से कई बार गुहार लगाने पर भी उसे वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया। जिला पंचायत में पूर्व में मॉनिटरिंग पद पर कार्यरत महिला को बिना किसी कठोर जांच के निलंबित करने को लेकर जिला पंचायत सीओ को जमकर लताड़ लगाई। लेकिन न्याय के लिए भटक रही भारती को राज्य महिला आयोग की कोर्ट में महिला आयोग अध्यक्ष द्वारा उच्च स्तरीय जांच कराने की बात कही है। साथ ही सीओ रानी बाटड़ को लताड़ लगाते हुुए महिलाओं से नरमी से पेश आने का निर्देश दिया है।