Loading...
अभी-अभी:

मोबाइल टावर पर चढ़ा विछिप्त

image

Jul 1, 2017

बुरहानपुर : गांव बिरोदा में एक विक्षिप्त व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद विक्षिप्त व्यक्ति को नीचे उतारा। गांव बिरोदा में उस समय अफरा-तफरी का माहौल मच गया। जब देखा कि कोई व्यक्ति गांव के सबसे ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा हुआ हैं। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। लालबाग थाने के पुलिस बल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने व्यक्ति की पहचान गांव के भास्कर पाटिल के रूप में की। बताया जाता हैं कि भास्कर पाटिल  विक्षिप्त व्यक्ति हैं। इसके पूर्व भी कुएं में कूद गया था। व्यक्ति को टावर से नीचें उतारने के लिए पुलिस और लोंगों को बड़ी मशक्कत करना पड़ी। टावर पर चढ़ा व्यक्ति बार बार टावर से कूदने की धमकी देता रहा। परिवार के लोग उसे नीचे उतरने की गुहार लगाते रहे, परिवार को गिड़गिड़ाते देख व्यक्ति किसी तरह खुद ही टावर से नीचे उतर आया। व्यक्ति के नीचे आते ही परिवार और पुलिस ने राहत की सांस ली। लोंगों ने बताया कि भास्कर करीब 3 घंटो तक भूखे प्यासे टावर पर बैठा रहा।