Loading...
अभी-अभी:

राजधानी में 10 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म

image

Nov 17, 2017

भोपाल : राजधानी फिर एक बार शर्मसार हो गई है। 3 लोगों ने 10 साल की मासूम लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। जिसमें तीन आरोपी और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। मामला जहांगीराबाद थाने का है।

राजधानी के जहांगीराबाद थाने में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों की माने तो तीन आरोपी ज्ञानेंद्र, लोकेश और नन्नू लाल ने नाबालिक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि तीन आरोपियों के साथ एक महिला आरोपी सुमन भी गिरफ्तार हुई है।

दरअसल 10 साल की मासूम लड़की कक्षा 5वीं में पढ़ती है। सुमन पीड़ित लड़की को अपने घर बुला ली थी। वहीं पर तीनों ने लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पकड़े गए आरोपियों में एक शहर के जाने माने डॉक्टर का ड्राइवर है। फिलहाल पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।