Loading...
अभी-अभी:

राजस्थान की गर्म हवाओं से ग्वालियर में बढ़ी गर्मी

image

Jun 12, 2017

ग्वालियर। राजस्थान की ओर से आने वाली गर्म हवाओं ने ग्वालियर के तापमान में बढोतरी कर रहा है। रविवार को ग्वालियर का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। दिन में उत्तर-पश्चिमी हवा 4 से 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। महानगर में सुबह से ही आसमान साफ होने के कारण तेज धूप खिली है। धूप से लोगों को चुभन भरी गर्मी का अहसास हो रहा है। दोपहर होते उत्तर-पश्चिमी हवा 4 से 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने लगी। यही कारण रखा कि प्रदेश में सबसे अधिक दिन का तापमान ग्वालियर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम है।