Loading...
अभी-अभी:

रायसेन में फैली घने कोहरे की चादर

image

Jan 4, 2018

रायसेन। रायसेन में लोगो को आज कड़ाके की ठंड का सामना करना पडा जगह जगह लोग सर्दी से ठिठुरते नज़र आये। जिले के कई शहरो में आज सुबह घने कोहरे की चादर फैली नजर आई। इस साल सर्दियो के मौसम में आज पहली बार जमकर कोहरा पड़ा। कोहरे का आलम यह रहा कि सुबह 9 बजे तक विजीवलिटी 10 मीटर तक ही रही। जिससे दिन में 10 बजे तक लोग अपने वाहनों की लाइट चालू कर सड़क पर चलते नजर आये। वहीं कोहरे के कारण तापमान में भी कमी नजर आई। जिस कारण लोग जगह जगह अलाव जलाकर बैठे रहे । रायसेन सहित बेगमगंज, गैरतगंज सांची सहित अन्य कस्बो में भी सुबह 9 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इस ठंड से सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ा, वही लोगों ने इस साल इतनी ठंड पडने के बाद भी नगर में अलाव नही जलाने पर हेरत जताते हुए नगरपालिका से जगह जगह अलाव जलाने की मांग की है।