Loading...
अभी-अभी:

रिसेप्शन में काम करने गए मजदूरों पर कुत्ते ने किया हमला, 3 लोग घायल

image

Nov 23, 2017

इंदौर : शादी समारोह के रिसेप्शन में काम करने के लिए गए मजदूरों पर गार्डन मालिक के कुत्ते ने हमला कर दिया। जिसमें एक महिला सहित दो से तीन लोग घायल हो गए। घायल महिला की हालत गंभीर बनी हुई।

घटना कनाड़िया थाना क्षेत्र के प्रेम बंधन गार्डन की है। यहां बुधवार रात एक शादी के रिसेप्शन में काम करने पहुंचे मजदूरों को उस समय जान बचाकर भागना पड़ा, जब गार्डन मालिक के कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया। वहीं हमले में रामवती बाई नाम की महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। कुत्ते ने महिला के दोनों हाथों को फाड़ दिया। 

फिलहाल घायलों का एमवाय अस्पताल में उपचार जारी है। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्जकर जांच शुरू कर दी है।