Loading...
अभी-अभी:

रेल्वे स्टेशन के पास महिला के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म

image

Nov 21, 2017

भोपाल : राजधानी में फिर दिल दहलाने वाली वारदात हुई। महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। भोपाल के पास ओबेदुल्लागंज रेल्वे स्टेशन के पास एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को 5 युवकों ने अंजाम दिया है। हालांकि  पीड़ित महिला ने हबीबगंज जीआरपी रेल्वे थाने में अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ओबेदुल्लागंज रेलवे स्टेशन के पास 18 नवम्बर की रात एक युवक आया और महिला को किसी बहाने से जंगल में ले गया। जहां युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म कियी। उसके बाद अपने चार दोस्तों को बुला लिया।

जिसके बाद सभी लोग बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देते रहे। उसके बाद महिला को उसी हालत में छोड़कर चले गए। बदहवास हालत में महिला ओबेदुल्लागंज थाने पहुंची और आप बीती सुनाई, तो पुलिस उसे जीआरपी हबीबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कह कर अपना पड़ला झाड़ती रही, मगर पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज नहीं की जाती है।

हाल ही में  भोपाल में छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में रिपोर्ट नहीं लिखे जाने पर एसआई से लेकर थाना प्रभारी, सीएसपी, एसपी समेत आईजी पर गाज गिरी थी, मगर फिर भी पुलिस की नींद नहीं खुली।

जिसके बाद पीड़ित महिला भोपाल हबीबगंज जीआरपी थाने आई। जहां महिला की रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस जांच करने के लिए महिला को घटना स्थल पर ले गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।