May 22, 2017
जबलपुर। कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ अब जबलपुर कलेक्टर ने सख़्ती दिखाना शुरु कर दिया है। जिसके चलते पनागर और शहपुरा सीईओ को कलेक्टर महेश चंद्र चौधरी ने निलांबित कर दिया। साथ ही पनागर सीएमओ के कार्य में उदासीनता को देखते हुए इनके खिलाफ भी कार्रवाही के निर्देष दिए हैं। बैठक के दौरान कलेक्टर महेशचंद्र चौधरी ने पाया कि पनागर और शहपुरा ब्लाक में तय समय के बाद भी मुख्यमंत्री विवाह कार्यक्रम की तैयारी नहीं की गई। जिसे कलेक्टर ने एक बड़ी लापरवाही माना है। लिहाजा काम समय से न हो पाने पर सीईओ टीबी सिंह और ओंकार सिंह को कलेक्टर ने सस्पेंड कर दिया है।