Loading...
अभी-अभी:

विसर्जन के लिए निगम ने किया विशेष कुंड का निर्माण

image

Sep 5, 2017

इंदौर : गणेश उत्सव को देखते हुए नगर निगम द्वारा गणेश विसर्जन को लेकर विशेष सुविधा की गई हैं। दरअसल इंदौर नगर निगम ने 70 पर्यावरण हितेषी कुंड शहर के अलग-अलग धार्मिक स्थलों और प्रमुख चौराहों पर रखे गए हैं।

नगर निगम द्वारा इन कुंडों में 11 नदियों का जल मिलाया जाएगा। निगम ने 11 नदियों के जल से भरे 70 पर्यावरण हितेशी कुंड का निर्माण किया हैं। दरअसल पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए इंदौर नगर निगम द्वारा लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह पर्यावरण हितेशी कुंड को शहर के प्रमुख चौराहों और धर्मिक स्थानों पर रखे गए हैं।

साथ ही जल कार्य समिति के बलराम वर्मा नें बताया कि इसी के साथ इस बार मिट्टी की बनी गणेश प्रतिमा की स्थापना शहर में की गई हैं, साथ ही इस कुंड में गणेश जी की प्रतिमा के विसर्जन के बाद निकलने वाली मिट्टी को उद्यानों में उपयोग में लिया जाएगा। जिससे पर्यावरण को स्वच्छ और सुन्दर बनाए रखने में मदद मिलेगी।