Loading...
अभी-अभी:

इस संग्राहलय को स्मार्ट सिटी बनाए जाने पर कांग्रेसियों ने किया विरोध

image

Sep 12, 2017

भोपाल : राजधानी भोपाल के टीटी नगर स्थित साहित्यकार दुष्यंत कुमार के घर को तो़ड़े जाने और दुष्यंत कुमार संग्राहलय को स्मार्ट सिटी बनाए जाने के लिए नोटिस मिलने के बाद इसका विरोध शुरु गया है। कांग्रेस नेता और पूर्व केद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी का कहना है कि शासन को ऐसी स्मृतियों को सहेजकर रखना चाहिए था, लेकिन सरकार स्मार्ट सिटी बनाने और विकास के नाम पर महान साहित्यकार दुष्यंत कुमार की स्मृतियों को नष्ट किया जा रहा है।

पूर्व केंद्रीय सुरेश पचौरी ने कहा कि दुष्यंत कुमार जहां रहते थे उस घर को विकास के नाम पर तोड़ दिया गया है। अब दुष्यंत कुमार के नाम पर बने संग्राहलय को भी तोड़ने का फरमान दिया गया है। शासन को चाहिए कि संग्राहलय को विकल्प के तौर पर दूसरी व्यवस्था कराए और साहित्यकार दुष्यंत द्वारा लगाए गए आम के पेड़ को उनकी याद समझकर संरक्षित करे। - सुरेश पचौरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री