Loading...
अभी-अभी:

हाटपीपल्या मंडी में प्याज खरीदी की व्यवस्था को देखकर कलेक्टर ने की तारीफ

image

Jun 24, 2017

देवास : हाटपीपल्या मंडी में समर्थन मूल्य पर प्याज खरीदी का कार्य चल रहा है। सैकड़ों किसान बैलगाड़ी से प्याज बेचने आ रहे है। अब तक 80 हजार क्विंटल प्याज कि खरीदी की जा चुकी है। 11 हजार क्विंटल का परिवहान हो चुका है। 
हाटपीपल्या मंडी में चल ​रहे प्याज खरीदी में पुलिस प्रशासन के जवान अपनी ड्यूटी दे रहे है। ताकि किसानों से किसी प्रकार का विवाद ना हो और किसानों के प्याज सही से तुलाई जा सके। हाटपीपल्या मंडी अध्यक्ष महेन्द्र यादव, सोसायटी प्रबंधक भी पूरे समय मंडी में उपस्थित रहे। देवास जिला के कलेक्टर आशीष सिंह ने पदभार ग्रहण करते ही हाटपीपल्या मंडी में हो रही प्याज खरीदी का निरीक्षण किया। प्याज खरीदी केंद्र की व्यवस्था को देखकर कलेक्टर ने तारीफ की। तहसीलदार प्रियंका चौरसिया और स्टाफ के सभी कर्मचारी पुलिस प्रशासन ने मंडी के कर्मचारी और हम्मालों कि तारीफ कर कहा कि अन्य प्याज खरीदी केन्द्र से हाटपीपल्या में अच्छी व्यवस्था है।