Loading...
अभी-अभी:

"मध्यप्रदेश दिवस" के रूप में मनाया जाएगा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस

image

Oct 27, 2017

भोपाल : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस एक नवंबर 2017 को 'मध्यप्रदेश दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष सीतासरन शर्मा होशंगाबाद में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। प्रदेश के 25 जिलों में मंत्रि-मण्डल के सदस्य और शेष जिलों में जिला पंचायत के अध्यक्ष मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

मंत्री जयंत मलैया दमोह, डॉ. नरोत्तम मिश्र दतिया, विजय शाह खण्डवा, गौरीशंकर बिसेन छिन्दवाड़ा, रूस्तम सिंह मुरैना, ओमप्रकाश धुर्वे डिण्डोरी, उमाशंकर गुप्ता जबलपुर, अर्चना चिटनीस बुरहानपुर, यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी, पारस जैन उज्जैन, राजेन्द्र शुक्ल रीवा, अंतर सिंह आर्य धार, रामपाल सिंह इंदौर, माया सिंह ग्वालियर, भूपेन्द्र सिंह सागर और जयभान सिंह पवैया गुना में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

इसी तरह, राज्य मंत्री दीपक जोशी देवास, लाल सिंह आर्य भिण्ड, शरद जैन सिवनी, सुरेन्द्र पटवा रायसेन, हर्ष सिंह सीधी, संजय पाठक कटनी, ललिता यादव छतरपुर, विश्वास सारंग सीहोर और सूर्यप्रकाश मीना विदिशा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।