Loading...
अभी-अभी:

सतना कोर्ट में महिला वकील से मारपीट का मामला, चेंबर में घुसकर दो महिलाओं ने किया महिला वकील पर हमला

image

Jan 22, 2020

वरूण शर्मा : सतना कोर्ट में महिला वकील से मारपीट का वीडियो सामने आया है। यह घटना सतना जिला कोर्ट परिसर स्थित वकील चेंबर की है, इस दौरान महिला वकील बेबी वर्मा के चेम्बर में घुस कर दो महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। हंगामे के दौरान बात इतनी बिगड़ी कि दोनों महिलाओं ने वकील पर हमला कर दिया और इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट शुरु हो गई।

जानकारी के अनुसार महिला वकील के पति के संपर्क में आरोपी महिलाएं थी, जिसे लेकर महिला वकील ने एतराज जताया था और उनकी शिकायत भी की थी। इस बात को लेकर महिला वकील से बातचीत करने दोनों आरोपी महिला उसके चेम्बर पहुंच गईं। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। महिला वकील को पिटता देख अन्य वकील उसके सपोर्ट में आ गए और बीच बचाव कर महिला वकील को उनके चंगुल से छुड़ाया। मामले की सूचना तुरंत सिविल लाइन थाने में दी गई। पुलिस ने महिला वकील की शिकायत पर दोनों आरोपी महिलाओं को हिरासत में ले लिया है। वकीलों की शिकायत पर मामला पंजीबद्ध कर धारा 294, 323, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।