Loading...
अभी-अभी:

रेहटी सलकनपुर में माँ विजयासन शक्ती पीठ पर भक्तों का लगा तांता

image

Oct 12, 2018

कमलेश्वर दास : नवरात्री शुरू होते ही सलकनपुर स्थित माँ विजयासन शक्ती पीठ पर भक्तों का जन सैलाब उमडने के साथ ही दिन प्रतिदिन भक्तो की संख्या मैं इजाफा होता चला जाता है।अवकाश के दिनो मै यह आँकडा लाखों मे बदल जाता है ,नवरात्री के पूर्व अमावस्या से ही श्रद्धालुओं ने माँ नर्मदा मे स्नान कर हजारो भक्तो ने माँ के दर्शन प्राप्त कर आशीर्वाद लिया। साथ ही नवरात्री के प्रथम दिवस से ही हजारों श्रद्धालुओं की भीड उमडने लगी है।मान्यतानुसार माँ विजयासन धाम पर पहूँच कर भक्तो द्वारा सच्चे मन से की गई मनौती माता रानी के दर्शनो से पूर्ण होती है।सलकनपुर मै भक्तो का शारदीय नवरात्री मै भारी संख्या मे दर्शनार्थियों के जनसैलाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये है,साथ ही जिला कलेक्टर तरूण कुमार पिथोडे,पुलिस कप्तान राजेश चंदेल स्वंय भी सलकनपुर पहूँच यात्रीयो को कोई असुविधा ना हो व्यस्थाओं पर लगातार नजर बनाऐ हुए हैं।उँची पहाडिय़ों पर विराजित माँ विजयासन धाम पर श्रद्धालुओं के लिये सारी व्यवस्थाऐ उपलब्ध हैं।

सलकनपुर मैं पद यात्रीयो का उमडने लगा जनसैलाब
सोमवार को पितृमोक्ष अमास्या से ही माँ नर्मदा मै स्नान के साथ ही माँ विजयासन शक्ति पीठ पर माता के भक्तो का जनसैलाब उमडने का सिलसिला प्रारम्भ हो गया है।प्रतिबर्ष सलकनपुर मैं भोपाल ,सीहोर,होशंगाबाद, खाँतेगाँव, हरदा की और से अमावस्या से ही पदयात्रियों का आने का सिलसिला प्राम्भ हो जाता है जो कि धीरे धीरे लाखो की संख्या मैं पहुँच जाता है।सलकनपुर में श्रद्धालुओं की अपार भीड को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान जिले के तेज तर्रार अफीसर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव एंव अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजेश शाही के हाथो सोपी है,साथ ही व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखने के लियेएस डी ओ ओ पी प्रकाश मिश्रा नसरुल्लागंज एंव एस डी ओ पी बुधनी मलकीत सिंह वा थाना प्रभारी रेहटी शिशुपाल सिंह कुशवाहा करीब 300 ,पुलिस जवानो सहित आधा सैकडा राजस्व अधिकारी कर्मचारी भी चप्पे चप्पे पर नजर रखेगें।इनके साथ ही करीब58 सी सी टी वी केमरे भी लगाऐ गए हैं।

अवकाश के दिनो में उमडेगा आस्था का जन सैलाब
रविवार सहित अवकाश के दिनो मैं माँ विजयासन शक्ती पीठ पर भक्तो का सैलाब उमडेगा  अवकाश के दिनो मै माता के भक्त सलकनपुर पहुँच माता रानी का आर्शीवाद प्राप्त करेगें साथ ही नवरात्री मै आयोजित मेले (जतरा) का आनंद लेगे।

रोपवे एंव सडक मार्ग सुबिधाओ से परिपूर्ण विजयासन धाम
उँचे पहाडो पर विराजित माँ विजयासन धाम सीहोर जिले की रेहटी तहसील के ग्राम सलकनपुर स्थिती पहाडी पर भव्य मंदिर मैं विराजित हैं ,जहाँँ रूकने खाने सहित सारी व्यवस्थाऐ उपलब्ध हैं,साथ ही सडक मार्ग सहित दर्शनार्थियों को रोपवे से भी पहाडी पर पहुँचा जा सकता है,इन सबके बावजूद भी यहाँ भक्त पदयात्रा, दण्तवत यात्रा कर ज्यादातर पैदल ही पहुँचते हैं। भक्तो का मानना है कि माता रानी के दर्शन मात्र से ही भक्तो के सारे कष्ट हरने सहित सारी मनोकामनाऐ पूर्ण हो जाती हैं।

नवरात्री पर्व पर पदयात्रा मार्ग मे भारी बाहन प्रवेश निषेध
नवरात्री पर्व में पदयात्रियों जनसैलाव के सलकनपुर मेले में आवागमन देखते हुए पुलिस कप्तान राजेश चंदेल एंव आमजन से प्राप्त सूचनाओं को दृष्टिगत रखते हुए सीहोर कलेक्टर तरूण कुमार पिथोडे ने सलकनपुर से भोपाल ,बुधनी नसरूल्लागंज, की और जाने बाले भारी बाहनो के साथ ही रेत के डंपरो पर भी 10अक्टूबर से 21 अकटूबर 2018 तक पूर्ण प्रतिबन्ध लगा दिया है।यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है ,आदेश के उल्धंन पर तत्काल आपराधिक कार्यवाही होगी,जिला प्रशासन की इस शानदार पहल की क्षेत्र के बुद्धिजीवियों ने सराहना की है।