Loading...
अभी-अभी:

सड़को पर पत्थर नहीं लगाए, क्योंकि जनता के दिल पर लिखना था नाम : काश्यप

image

Oct 4, 2018

अमित निगम : शहर की 33 अवैध कॉलोनियां 'अवैध कॉलोनी' के दाग से मुक्त हो गई है। सात स्थानों पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर विधायक व राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष चेतन्य काश्यप, ने विकास कार्यों का शुभारंभ किया। शुरुआत रेल नगर से हुई, यहां विधायक काश्यप ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने प्रदेश में अवैध काॅलोनियों का कलंक मिटाने का काम किया है। 

कॉलोनियों अवैध होने से विकास कार्य नहीं हो पाता था। इस पूरे कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि किसी भी कालोनी में विकास कार्य के शिलालेख(पत्थर) नहीं लगे। विधायक, राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष चेतन्य काश्यप नें महाशुभारंभ कार्यक्रमों में कहा कि आम तौर पर कार्य होने से पहले उसके पत्थर सडकों पर लग जाते है, लेकिन इस बार ऐसे पत्थर नहीं लगवाए, क्योकि पत्थरों के बजाए जनता के दिल पर नाम लिखना था।  विधायक  काश्यप ने कहा कि नगर में अवैध कालोनी की समस्या 35-40 वर्षो से थी। पिछलें 4 सालों में कोई अवैध कालोनी नही बनी। इन कालोनियों में मध्यम एवं निम्न वर्ग के परिवारों ने मेहनत का पैसा लगाकर मकान बनाए है। 

कालोनी अवैध थी, लेकिन उनका पैसा वैध था इसलिए पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा के कार्यकाल में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से अवैध कालोनियों को वैध करने का आग्रह किया था। उन्हे गर्व है कि प्रदेश में 5500 से अधिक कालोनियां वैध हो चुकी है। इनसें लोगों के जीवन में बदलाव आया है।  काश्यप ने रतलाम के विकास के लिए मेडिकल कालेज, नमकीन क्लस्टर, गोल्ड काम्प्लेक्स और मिनी स्मार्ट सिटी के कार्यो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आगामी पांच सालों में रतलाम में सडक, पानी, बिजली की समस्या से स्थाई मुक्ति मिल जाएगी।