Loading...
अभी-अभी:

बुन्देलखण्ड की पुरातत्व सम्पदा को संरक्षित करने सभी आये आगे - मंत्री प्रह्लाद पटेल

image

Nov 30, 2019

विनोद आर्या - केंद्रीय संस्कृति पर्यटन राज्य मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा है कि बुन्देलखण्ड में  पुरातत्व महत्व की ढेरों निशानियां हैं। इनको संरक्षित करने के लिए मंत्रालय लगातार प्रयास कर रहा है। इसमें सभी का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विवि बनाये जाने का जब मामला आया था, तब  मैंने जबलपुर की बजाय सागर विवि की सिफारिश की थी। डॉ. गौर के प्रति आदरांजलि देने  का अवसर मेरे मंत्रालय को  मिला है, जिससे यह संग्रालय बन रहा है।

उन्होंने प्रज्ञा ठाकुर के मसले पर कहा कि इस मामले में प्रज्ञा सदन में जवाब दे चुकी हैं। वैसे उनको भी लोगों ने आतंकवादी कहा है। 

नवीन संग्रहालय भवन का भूमिपूजन और नवनिर्मित अथिति गृह भवन का लोकार्पण

महाराष्ट्र की राजनीति पर कहा कि राजनीति में गठबंधन का पुराना इतिहास है। इस गठबन्धन के क्या परिणाम होंगे, यह भविष्य में पता चलेगा। इसके पहले केन्द्रीय मन्त्री पटेल ने आज डॉ. गौर केंद्रीय  विवि द्वारा ‘‘आधुनिक भारत के निर्माण में लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल का योगदान” विषय पर आयोजित संगोष्टी  को सम्बोधित किया।   उन्होंने विवि के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्त्व विभाग के नवीन संग्रहालय भवन का भूमिपूजन और नवनिर्मित अथिति गृह भवन का लोकार्पण किया। इस मौके पर सागर सांसद राजबहादुर सिंह, कुलपति प्रोफेसर आर.पी. तिवारी, विधायक शैलेन्द्र जैन, महापौर अभय दरे आदि नागरिकगण मौजूद रहे।