Loading...
अभी-अभी:

पुलिस ने भाजपा आईटी सेल के कार्यकर्ता के खिलाफ दर्ज किया केस

image

Oct 18, 2018

राजू पटेल : कसरावद के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शेरू यादव ने कसरावद पुलिस थाने में शिकायत की कि भाजपा आईटी सेल के कार्यकर्ता यशवंत कर्मा ने कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अश्लील पोस्ट फेसबुक पर अपलोड की है इससे कांग्रेसियों को आघात पहुंचा है। कांग्रेस की इमेज धूमिल करने का प्रयास किया गया। कसरावद पुलिस ने यशवंत कर्मा के खिलाफ 67, 67 ए आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी की तलाश जारी है।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शेरू यादव का कहना है आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा थाने जाकर एक शिकायत की गई कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष सम्मानीय राहुल गांधीजी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथजी की अश्लील तस्वीर पोस्ट की गई है। भाजपा आईटी सेल के वरिष्ठ और सोशल मीडिया के प्रभारी द्वारा यशवन्त कर्मा द्वारा अश्लील वीडियो पोस्ट की गई है। इसे देखते ही शर्म आ जाए। इस तरह की तस्वीर डालने से पूरे कांग्रेस कार्यकताओं में रोष है। थाने शिकायत के बाद पुलिस से अनुरोध है कि ऐसे लोगों पर उचित कार्रवाई कर, दण्डित करें।