Loading...
अभी-अभी:

ज्योतिरादित्य सिंधिया आज थाम सकते हैं भारतीय जनता पार्टी का दामन

image

Mar 11, 2020

ग्वालियरः पिछले कुछ महीनों से कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को नज़रअंदाज़ कर दिया था, जिसके चलते वह पार्टी से बेहद खफा चल रहे थे। जिसके बाद उन्होंने मंगलवार को कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। ज्योतिरादित्य सिंधिया आज दोपहर साढ़े 12 बजे भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं। बताया गया है कि उनसे साथ कांग्रेस के 22 विधायकों ने भी त्यागपत्र दे दिया है।

मध्य प्रदेश में सियासी संकट गहराया

ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद मध्य प्रदेश में सियासी संकट गहरा गया है। कमलनाथ सरकार अल्पमत में नज़र आ रही है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री आवास पर मंगलवार को कांग्रेस विधायकों की मीटिंग बुलाई गई थी। इस बैठक में सिर्फ 88 विधायक पहुंचे थे और 26 विधायक कुछ पता नहीं चला। इन 26 विधायकों में से 22 विधायकों ने पहले ही अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था। आपको बता दें कि मध्यप्रदेश विधानसभा में 230 सीटें हैं, जिनमें से फिलहाल दो खाली हैं। इस तरह वर्तमान में प्रदेश में कुल 228 MLA हैं, जिनमें से 114 कांग्रेस, 107 भाजपा, चार निर्दलीय, दो बहुजन समाज पार्टी (बसपा) एवं एक समाजवादी पार्टी (सपा) का विधायक शामिल हैं। कमलनाथ के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार को इन चारों निर्दलीय विधायकों के साथ-साथ बसपा और सपा का समर्थन हासिल है।