Loading...
अभी-अभी:

बदनावर में दो गुटों में जमकर पथराव, पेट्रोल बम भी फेंके

image

Aug 25, 2018

मनोज सोलंकी : बीती रात में अंबेडकर चौराहे पर हुए पथराव के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के पहुंचने के बाद पथराव बन्द हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि में मुस्लिम समाज के ही दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर पथराव शुरू हो गया। इस दौरान पेट्रोल बम भी फेंके गए। पथराव की जानकारी मिलते ही नगर में सनसनी फैल गई। एक गुट काजीपुरा इलाके का था जबकि दूसरा गुट मालीपुरा स्थित टेकरा इलाके का था। दोनों ने जमकर एक दूसरे पर पथराव किया। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व दोनों गुटों को खदेड़ा।

पथराव के कारण सड़क पर पत्थर ही पत्थर हो गए। बाद में तत्काल नगर परिषद के अमले ने पहुंचकर रात में ही सड़क की सफाई की। दोनों गुटों में कल शाम को भी मारपीट हुई थी। इसी को लेकर यह विवाद बड़ा और रात में यह नौबत आ गई।