Loading...
अभी-अभी:

सपा के जिलाध्यक्ष सहित तीन लोग गिरफ्तार, आचार संहिता उल्लंघन का लगा आरोप

image

Oct 24, 2018

राज बिसेन : समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भिजवा दिया गया।

कोतवाली थाना प्रभारी महेंद्रसिंह ठाकुर ने बताया कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से पुलिस ऐसे आपराधिक प्रवर्ति के लोगों को गिरफ्तार करने की मुहिम चला रही है जिनके खिलाफ मामले दर्ज हैं और वे फरार चल रहे थे साथ ही उनकी उपस्थिति से कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इसी कड़ी में इन तीनों को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं सपा के जिलाध्यक्ष महेश सहारे ने इसे साजिश करार देते हुए कहा कि उनके द्वारा 2 अप्रैल के भारत बंदआंदोलन में शान्तिपूर्वक प्रदर्शन किया गया था। ये मामला कब और कैसे दर्ज हुआ उन्हें नहीं मालूम।