Loading...
अभी-अभी:

जबलपुर-मंडला के दौरे पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, रामनगर में आदिवासी सम्मेलन में होंगे शामिल

image

Feb 14, 2020

अरविंद दुबे : शनिवार को उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू जबलपुर-मंडला के दौरे पर आ रहे हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके मंत्री मंडल के सदस्य भी जबलपुर आ रहे हैं। उप—राष्ट्रपति सुबह डुमना एयरपोर्ट पर आयेंगे, इसके बाद हेलीकॉप्टर से मंडला जिले के रामनगर में आयोजित आदिवासी सम्मेलन में शामिल होंगे।

नायडू 16 फरवरी को जबलपुर से कोलकता के लिए होंगे रवाना
बता दें कि, इसके बाद वापस जबलपुर आयेंगे और शाम साढ़े चार बजे ट्रिपल आईटीडीएम में रेवा रेसिडेंशियल कॉम्प्लेक्स का उदघाटन करेंगे इसके साथ ही छात्रों के द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद छात्रो को संबोधित करेंगे। उपराष्ट्रपति देर शाम को गोल बाजार आयेंगे, जहां राज्य सभा सांसद विवेक तनखा के बेटे वरुण के विवाह के बाद आयोजित रिसेप्शन में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम के बाद उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू 16 फरवरी को जबलपुर से कोलकता के लिए रवाना हो जायेंगे।

अनेक कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके मंत्री मंडल के अनेक सदस्य भी 15 फरवरी की शाम को जबलपुर आ रहे हैं और उप राष्ट्रपति के साथ उनके कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद सभी गोलबाजार में विवाह समारोह के रिसेप्शन में शामिल होंगें और रात में ही विशेष प्लेन से रवाना हो जायेंगे। अति विशिष्टजनों के आगमन की वजह से जिला और पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। बता दें कि, लगभग एक हजार पांच सौ जवान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को संभालेंगे जिनकी सभी आयोजन स्थल पर तैनाती कर दी गयी है। जबलपुर एसपी अमित सिंह ने बताया है कि संभाग के अन्य जिलों से भी अतिरिक्त बल बुलाया गया है और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की निगरानी में व्यवस्था को अंजाम दिया जा रहा है।