Loading...
अभी-अभी:

23 अपराधों के फरार आरोपी बाबा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

image

Sep 23, 2018

पारस वाडा - बालाघाट की लामता थाना पुलिस ने दुराचार, हत्या के प्रयास सहित 23 अपराध के वांटेड फरार आरोपी बाबा को गिरफ्तार किया हैं। बाबा को मुखबिर की सूचना पर छत्तीसगढ़ राज्य के राजनांदगांव स्थित गांव कुईकला से गिरफ्तार किया गया। जहां पर बाबा एक मंदिर में रहकर 5 साल से फरारी काट रहा था।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुये बताया कि गंभीर अपराध में फरार बाबा, जिसे लालचंद उर्फ चौरासी बाबा के नाम से जाना जाता हैं को गिरफ्तार किया गया हैं। 

ग्रामीणों ने आश्रम को जलाकर किया प्रदर्शन

बता दें कि बाबा लामता थाना के नरसिंगा का रहने वाला हैं। नरसिंगा में पहाड़ी पर बाबा का आश्रम व नीचे उसका तलघर में निवास हैं। वर्ष 2012 के 9 मार्च से फरार था। इस घटना के सामने आने के पश्चात आक्रोशित ग्रामीणों ने आश्रम को जला दिया था व थाने के सामने भी बड़ा प्रदर्शन किया था। बालाघाट जिले में यह बड़ा प्रदर्शन था। साथ ही चौरासी बाबा को बालाघाट का आशाराम के नाम से जोड़कर देखा जा रहा था।

एक महिला ने कराया दुराचार का केस दर्ज

बाबा पर एक महिला ने दुराचार का मामला दर्ज कराया था। जिसमें यह बातें सामने आयी थी कि बाबा अपने नरसिंगा की पहाड़ी पर आश्रम में तांत्रिक क्रिया-क्लाप के नाम पर झाड़-फूंक करता था और जिन महिलाओं को बच्चे पैदा नहीं हो रहे थे उन्हें संतान प्राप्ति कराने के नाम पर आश्रम में बुलाता था। इसके लिये 2-3 दिन तक महिलाओं को रखता था। यहां पर वह गलत कृत्य करता था। मामले में एक महिला के सामने आने के पश्चात एक अन्य और महिला सामने आयी थी और उसने भी दुराचार का आरोप बाबा पर लगाया था।

हत्या, धोखाधड़ी जैसे 9 गंभीर मामले दर्ज

दरअसल बाबा पर छेड़छाड़ का भी अपराध दर्ज हैं। क्षेत्र में प्रसिद्ध होने के चलते इनके दरबार में अनुयायीयों का मेला लगा रहता था इसी अंधभक्ति के चलते बाबा के अपराध भी बढ़ते जा रहे थे। बाबा पर बलवा,  हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी जैसे आईपीसी में कुल 9 गंभीर मामले भी दर्ज हैं। जो कि बालाघाट ही नहीं आमगांव व गोंदिया में भी दर्ज हुये हैं। पुलिस ने बाबा की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी सफलता बताया है हालांकि बाबा का अभी भी अपना दावा हैं। बाबा का कहना है कि उसने कोई अपराध नहीं किया न किसी महिला के साथ गलत कार्य नहीं किया हैं।