Loading...
अभी-अभी:

3 हजार रिश्वत लेते डिप्टी रेंजर रंगे हाथों गिरफ्तार

image

Jul 20, 2017

इंदौर : लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते हुए वन विभाग के डिप्टी रेंजर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया हैं। अधिकारी ने हैंडी क्राफ्ट बनाने वाले दुकानदार से मशीन छोड़ने के एवज में 10 हजार रुपए के रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता की शिकायत के बाद लोकायुक्त पुलिस ने ट्रैप का आयोजन कर अधिकारी को रिश्वत की दूसरी किस्त लेते हुए गिरफ्तार किया हैं।

इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने वन मंडल के रेंजर को तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए कार्यालय में रंगे हाथों पकड़ा हैं। शिकायतकर्ता के मुताबिक करीब 25 दिन पहले वन मंडल के डिप्टी रेंजर अशोक दुबे ने एरोड्रम थाना क्षेत्र के भोलानाथ कालोनी से उसकी हैंडी क्राफ्ट बनाने की मशीन जब्त कर ली थी। मशीन छोड़ने के एजव में डिप्टी रेंजर ने 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। जिसकी पहली किस्त करीब 5 हजार शिकायतकर्ता ने पहले ही दे दी थी।

गुरूवार को रिश्वत की तीन हजार रुपए की राशि लेने के लिए शिकायतकर्ता शिव गौर को नवलखा स्थित कार्यालय बुलाया गया था। जिसकी शिकायत बुधवार को हैंडी क्राफ्ट व्यापारी ने लोकायुक्त को की थी। लिहाजा सबूतों के आधार पर लोकायुक्त पुलिस ने वन मंडल के डिप्टी रेंजर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा हैं।